पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर की घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया
चंडीगढ़, शनिवार, 24 जून 2023। पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया। यह जानकारी बीएसएफ के एक अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शुक्रवार रात ड्रोन देखा और उसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मार गिराया गया ड्रोन शनिवार सुबह लखना गांव के एक खेत से बरामद किया गया। बीएसएफ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बीएसएफ के जवानों ने तरनतारन जिले के लखना गांव में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। एक बार फिर, पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है।’’
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
