नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से क्यों नहीं कराया जा रहा: केजरीवाल
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 मई 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से क्यों नहीं कराया जा रहा है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि वह 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी। नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। केजरीवाल ने एक ट्वीट में पूछा, प्रधानमंत्री नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से क्यों नहीं करा रहे? आप ने कहा कि यह "निराशाजनक" है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नहीं कराया जा रहा है। कांग्रेस, वामपंथी दलों, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आप सहित 19 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इन दलों की मांग है कि नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए।
Similar Post
-
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों की ही रही है नीलामी, मुख्यमंत्री धामी जिम्मेदार : सैलजा
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखं ...
-
कारोबारी ने मेरे साथ बैठक में भी मेटा एआई का चश्मा पहना था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी ड ...
-
नये वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार् ...
