वीपी राधाकृष्णन ने डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया
श्रीनगर, गुरुवार, 26 फरवरी 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठित डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया और इस अनुभव को श्रीनगर के शाश्वत आकर्षण एवं प्राकृतिक सुंदरता की एक झलक बताया। राधाकृष्णन, बुधवार शाम को घाटी की अपनी पहली यात्रा पर यहां कश्मीर पहुंचे। वह बृहस्पतिवार शाम को कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
उपराष्ट्रपति ने 'फेसबुक' पर एक पोस्ट में कहा, "आज (बृहस्पतिवार को) सुबह डल झील में शिकारा की सवारी के दौरान मैंने श्रीनगर के शाश्वत आकर्षण, निर्मल जल और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया।" उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हो रहे परिवर्तन, विशेष रूप से अवसंरचना विकास और बेहतर संपर्क व्यवस्था से वह अत्यंत प्रभावित हैं। राधाकृष्णन ने कहा, "पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करने में प्रशासन के प्रयासों की मैं सराहना करता हूं। " उपराष्ट्रपति ने कहा कि इन योजनाओं से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला बल्कि जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत भी हुई।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
