द्रमुक में शामिल हुए ओ पन्नीरसेल्वम
चेन्नई, शुक्रवार, 27 फरवरी 2026। तमिलनाडु के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) राज्य विधानसभा चुनावों से पहले सत्ताधारी द्रमुक में शामिल हो गए। श्री ओपीएस ने द्रमुक में शामिल होते ही अन्नाद्रमुक नेता एडप्पाई के पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए उन्हें तानाशाह बताया और कहा कि वह इसके बाद कभी चुनावी जीत का स्वाद नहीं चख पाएंगे। ओपीएस ने द्रमुक में शामिल होने के बाद पार्टी मुख्यालय 'अन्ना अरिवालयम' के बाहर कहा कि श्री स्टालिन के अच्छे शासन को देखते हुए वह द्रमुक में शामिल होकर बहुत खुश हैं और उनका फैसला किसी मजबूरी या दबाव में नहीं है बल्कि सोच-समझकर लिया गया है।
Similar Post
-
नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने की रद्द; कॉकरोच जनता पार्टी ने 5 सितंबर का मार्च टाला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल प ...
-
दिल्ली सरकार 2.30 लाख घरों की छतों पर मुफ्त में सौर पैनल लगाएगी
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली सरकार ने दिल्ली सौर ऊ ...
-
दि्ल्ली एसआईआर: अल्पसंख्यक बहुल व आरक्षित सीटों पर 20-45 फीसदी नाम प्रारूप सूची से हटाए गए
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 सितंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक ...
