देवास में सड़क दुघर्टना में चार लोगों की मौत
देवास, बुधवार, 24 मई 2023। मध्यप्रदेश के देवास जिले में आज ऑटो और डम्पर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवास-भोपाल बायपास मार्ग पर ऑटो और डम्पर के बीच टक्कर में श्रीमती रानी, दो बच्चे अन्नू (5), त्रृतिक (3) के अलावा क्लीनर धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सूरज भोपाल से ऑटो में घरेलु समान लेकर मजदूरी करने के लिए वह पत्नी और बच्चों के साथ इंदौर जा रहा था। घायलों में सूरज और आटो चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज जांच में लिया है।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
