कार ट्रक से टकराने से तीन व्यक्तियों की मौत
अजमेर, सोमवार, 22 मई 2023। राजस्थान में अजमेर जिले के नेशनल हाईवे संख्या 48 अजमेर -श्रीनगर पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि छः अन्य घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार में सवार टांटोटी निवासी परिवार अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर खाटूश्यामजी से लौट रहा था कि कल देर रात उनके आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार, ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना विकट रहा कि कार सवार एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। छह अन्य महिला-पुरुष गम्भीर घायल हो गये जिनका अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है । इनमें भी दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में मनीष (6) , ज्ञानचंद (62) तथा भागचंद है। श्रीनगर थानापुलिस सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
