पश्चिम बंगाल : वैन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
कोलकाता, रविवार, 21 मई 2023। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोलकाता के अगरपाड़ा इलाके में उस वक्त हुई जब तीनों युवक सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरदाहा की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि खरदाहा के रहने वाले तीनों युवक कुछ समय के लिए तेंतुलतला बस अड्डे पर रुके थे और जैसे ही वे लोग वहां से निकले एक पिकअप वैन ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों युवकों की पहचान रोहित केसरी, नसीम अली और करण सिंह के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी पिकअप वैन चालक की तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
