शास्त्री पार्क स्थित झुग्गी-बस्ती में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, बुधवार, 17 मई 2023। पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार को एक झुग्गी-बस्ती में आग लग गई। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना दोपहर करीब बारह बजे मिली और 11 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि आग रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए विस्फोट से लगी। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
