पंजाब सरकार सेवाओं के लिए डिजिटल रसीदें जारी करेगी
चंडीगढ़, शनिवार, 13 मई 2023। पंजाब सरकार ने राज्य की सरकारी सेवाओं के लिए आवेदकों के मोबाइल फोन पर शुल्क रसीद जारी करना शुरू कर दिया है। शासन सुधार विभाग (डीजीआर) की ओर से शुक्रवार को पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत के बाद कागजों पर हर साल खर्च होने वाले लगभग 1.3 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है। पंजाब सरकार के सुधार और लोक शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पेपर रसीद प्रणाली को खत्म करने से ‘सेवा केंद्रों’ में कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आएगी और यह भविष्य में भी योगदान देगा। उन्होंने कहा कि आवेदकों को अब कागजी रसीद खोने की चिंता नहीं होगी, क्योंकि अब वे एसएमएस के माध्यम से अपनी भुगतान रसीद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कागजी रसीद न मांगकर सरकार की इस पर्यावरण-अनुकूल पहल का हिस्सा बनने का नागरिकों से आग्रह भी किया।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
