तमिल अभिनेता-निर्देशक मनोबाला का निधन
चेन्नई, बुधवार, 03 मई 2023। जाने-माने तमिल अभिनेता-निर्देशक मनोबाला का बुधवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे। सिनेमा जगत के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सुपरस्टार रजनीकांत सहित विभिन्न फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मनोबाला (69) ने रजनीकांत, विजयकांत और सत्यराज सहित जाने-माने अभिनेताओं के साथ फिल्में बनाकर एक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। रजनीकांत ने एक ट्वीट में अपने ‘प्रिय मित्र’ की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। फिल्म निर्माता डॉ धनंजयन ने एक ट्वीट में कहा, “उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
Similar Post
-
गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, मालगाड़ी का लोको पायलट घायल
चंडीगढ़, शनिवार, 24 जनवरी 2026। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में ...
-
एवीएम में लौटेंगे अजित पवार, राकांपा के दोनो धड़े साथ आएंगे : राउत
मुंबई, शनिवार, 24 जनवरी 2026। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के ...
-
दीपक जायसवाल बने संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
प्रयागराज, शनिवार, 24 जनवरी 2026। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नयी ...
