मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेत्री क्रिसन परेरा रिहा
मुंबई, गुरुवार, 27 अप्रैल 2023। मादक पदार्थ रखने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह शहर में गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री क्रिसन परेरा (27) को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रिहा कर दिया है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों ने कथित तौर पर मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री को जाल में फंसाया था। आरोपियों ने अभिनेत्री को हॉलीवुड की एक वेब सीरीज में काम दिलवाने का वादा किया और ऑडिशन के बहाने शारजाह भेजा, जहां उनके पास से मादक पदार्थ बरामद हुए। परेरा को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि परेरा की गिरफ्तारी के बाद आरोपी रवि बोभते और एंटनी पॉल ने उन्हें छुड़ाने के लिए उनकी मां से कथित तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की।
इसके बाद अभिनेत्री की मां ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जिसने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को मामले से संबंधित दस्तावेज भेजे थे जिसके बाद मामले के विवरण की जांच की गई और क्रिसन परेरा को बुधवार रात रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय के साथ भी आधिकारिक तौर पर बातचीत जारी है। अधिकारी ने बताया कि परेरा एक-दो दिन में मुंबई लौट सकती हैं।
Similar Post
-
राज्यसभा में आप सांसद ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग की, निजी अस्पतालों पर साधा निशाना
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभ ...
-
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अध ...
-
ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुध ...
