आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भाजपा में शामिल
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता एच. एस. फूलका बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। एच. एस. फूलका ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2014 में ‘आप’ में शामिल हुए थे और पांच साल बाद 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। फूलका ने 2014 का लोकसभा चुनाव पंजाब के लुधियाना से ‘आप’ उम्मीदवार के रूप में लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से हार गए थे। बिट्टू अब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हैं। फूलका ने 2017 में पंजाब की दाखा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। वह 2017 में करीब तीन महीने तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों की पैरवी करने के लिए यह पद छोड़ दिया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
