ईडी ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ कोलकाता में छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कोलकाता में कई परिसरों पर एक कथित अपराधी और उससे जुड़े गिरोह के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। सूत्रों ने बताया कि हत्या के प्रयास और वसूली के आरोपों में गिरफ्तार अपराधी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ सोना पप्पू के खिलाफ मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बल्लीगंज क्षेत्र में पोद्दार के आवास एवं व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ बाबू सोना उर्फ राहुल दास, सन ग्रुप और जय कामदार के परिसरों सहित लगभग आठ स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
