बक्सर में 70 किलो गांजा और साढ़े छह लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार
बक्सर, सोमवार, 24 अप्रैल 2023। बिहार में बक्सर जिले की मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 70 किलोग्राम गांजा तथा साढ़े छह लाख रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी संजय प्रजापति के घर में छापेमारी की गयी।इस दौरान मौके से दो किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संजय की निशानदेही पर रोहतास जिले के दिनारा में छापेमारी की गयी, जहां से 68 किलोग्राम गांजा और साढ़े छह लाख रुपये के साथ शिवजी यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
