दुनिया का सबसे जहरीला पेड,छूने से ही...

img

फ्लोरिडा, कैरेबियन सागर के आस-पास और बाहमास मेंचिलीन का पे़ड पाया जाता है। खासियत यह है कि इसे दुनिया के सबसे जहरीले वृक्ष के रूप में गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है। लोगो को इस पेड से दूर रखने के लिए इस पेड पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाते है। इसका वैज्ञानिक नाम हिप्पोमेन मेंचीनेला है। इसको मेंचीनील नाम इसके सेब जैसे छोटे फलों के कारण मिला है। माना जाता है कि क्रिस्टोफर कोलंबस ने मैंचीनील के सेब जैसे फल को "मौत का छोटा सेब" का नाम दिया था। यह पेड करीब 50 फीट तक ऊंचा होता है।

यह चमकदार दिखाई देता है। इसकी पत्तियां अंडाकार होती हैं। इस पेड का सबसे विषैला भाग इसके फल होते है। यदि इसके फल के रस कि एक बूंद भी त्वचा पर गिर जाए तो तव्चा वहां से फट जाती है और बहुत जलन होती है। इसके फलों को जलाने से निकलने वाले धूंए से इंसान अंधा हो सकता है और यदि कोई एक पूरा फल खा ले तो उसकी मौत हो सकती है। इतना ही नहीं यदि आप बरसात में इस पेड कि नीचे ख़डे हो जाए तो आपके पुरे शरीर में खुजली और जलन हो जाएगी और यदि गलती से आपने अपनी गाडी इसके नीचे पार्क कर दी उस गाडी का पेंट खराब हो जाएगा। 

एक रेडियोलॉजिस्ट निकोला एच स्ट्रिकलैंड ने ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित लेख में मैंचीनील के बारे में बताया है। उन्होंने इसके फल का स्वाद भी चखा था। स्ट्रिकलैंड ने बताया है कि टोबैगो के कैरेबियन द्वीप के बीच पर उन्हें एक गोलाकार फल प़डा मिला था। यह एक काफी लंबे पेड से गिरा था। इसमें सिल्वर कलर की तिरछी लाइनें थीं। उन्होंने इसे उठाया और जरा सा खाया। उनके दोस्तों ने भी इसे थो़डा खाया। बस, कुछ पलों के बाद मुंह में विचित्र ढंग का स्वाद महसूस हुआ और भारी जलन होने लगी। काटने वाली संवेदना हो रही थी और गला बुरी तरह अकडऩे लगा। दो घंटे तक उनकी स्थिति अधिक खराब रही। 8 घंटे बाद सूजन कम हुई। गले में सूजन के कारण वह दूध के अलावा कुछ भी नहीं ले पा रहे थे।

इससे जुडी है एक कहानी
स्पेन ने 16वीं शताब्दी में मैक्सिको और पेरू के इलाके जीत लिए थे। विश्व के सबसे जहरीले पेड मैंचीनील के बारे में यह किवदंती प्रचलित है। स्पेन का जुआन पोन्स डी लियोन 1521 में फ्लोरिडा आया और दावा किया कि यहां उसने सोने के ब़डे भंडार वाले इलाके की तलाश कर ली है। किंतु, यहां के लोग उसे यह जमीन देने के लिए तैयार नहीं थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों और पोन्स डी लियोन के बीच संघर्ष हुआ। इसमें उसकी मौत एक जहरीले तीर से हुई थी। कहा जाता है कि इस तीर में मैंचीनील के विषैले रस का प्रयोग किया गया था। यह तीर उसके पैर में लगा था।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement