अमृतपाल के सहयोगी पपलप्रीत सिंह को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया
अमृतसर, मंगलवार, 11 अप्रैल 2023। अलगाववादी अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को मंगलवार को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अमृतपाल के ‘गुरु’ माने जाने वाले पपलप्रीत सिंह को सोमवार को अमृतसर जिले से हिरासत में लिया गया था और उसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संजीव कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को पपलप्रीत सिंह को लेकर असम के डिब्रूगढ़ जेल के लिए शहर से रवाना हुई। वे यहां श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान में सवार हुए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृतसर (ग्रामीण) सतिंदर सिंह ने कहा कि टीम तड़के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुई।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
