प्राविधिक शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण) में बढ़ेंगे पदोन्नति के अवसर
जयपुर, शनिवार, 08 अप्रैल 2023। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण), जोधपुर में अधिकारी संवर्ग में पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संवर्ग के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान दी है। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण) में निदेशक प्रशिक्षण का 1 पद, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण के 14, उप निदेशक प्रशिक्षण के 26, सहायक निदेशक प्रशिक्षण के 15 पदों सहित कुल 56 नवीन पद सृजित होंगे। इससे लंबे समय से पदों के अभाव में उच्च स्तर पर पदोन्नति नहीं पा रहे अधिकारियों को अवसर मिलेंगे। साथ ही, सुगठित कैडर की संरचना हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट में प्राविधिक शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण राजस्थान), जोधपुर के अधिकारिक स्तर के पदों के पुनर्गठन एवं पदोन्नति के पदों में वृद्धि के संबंध में घोषणा की थी।
Similar Post
-
बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस परिसर की जांच में जुटी
बेगूसराय/खगड़िया, सोमवार, 09 मार्च 2026। बिहार के बेगूसराय सिवि ...
-
दिल्ली के नांगलोई में डीटीसी बस में लोगों ने आग लगा दी
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली के नांगलोई में सोमवार क ...
-
दिल्ली में सुबह गर्म रही, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में
नई दिल्ली, सोमवार, 09 मार्च 2026। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम त ...
