उत्तरकाशी में भूकंप के झटके
देहरादून, गुरुवार, 06 अप्रैल 2023। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुबह 05.40 बजे जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में भूकम्प के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि इनकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.0 मापी गई है, जिसका केन्द्र मांडू के जंगलों में जमीन के पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। पटवाल ने बताया कि समस्त तहसील, थाना, चौकियों से प्राप्त सूचनानुसार कहीं किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
