सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 मार्च 2023। सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि चीता हेलीकॉप्टर ने सुबह अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला से उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बज कर 15 मिनट पर हेलीकॉप्टर का संपर्क हवाई नियंत्रण कक्ष से टूट गया। हेलीकॉप्टर के पायलट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। यह बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर पश्चिमी बोमडिला में मांडला के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर का पता लगाने के लिए खोजी दलों को तैनात किया गया है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयोग यदि प्रत्याशियों पर निर्भर हो, तो निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते: न्यायमूर्ति नागरत्ना
नई दिल्ली, रविवार, 05 अप्रैल 2026। उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश ...
-
श्रीगंगानगर से 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार लोग हिरासत में
जयपुर, रविवार, 05 अप्रैल 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में ...
-
पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, दो लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 05 अप्रैल 2026। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक ...
