महाराष्ट्र कांग्रेस 13 मार्च को राजभवन का घेराव मोर्चा निकालेगी
मुंबई, रविवार, 12 मार्च 2023। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार अडानी घोटाला मामले में चुप है लेकिन कांग्रेस देश की जनता के लिए उससे जवाब मांग रही है और 13 मार्च को यहां राजभवन का घेराव मोर्चा निकालेगी। पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपति अडानी पर विशेष कृपा की है और इसी विशेष कृपा के कारण करोड़ों लोगों का एलआईसी में लगा हुआ पैसा को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मनमाने रूप से अडानी की कंपनियों में निवेश किया। उन्होंने कहा कि अब जबकि अडानी समूह के वित्तीय घोटाले का खुलासा हो चुका है, तब लोगों के मेहनत की कमाई सुरक्षित नहीं है। पटोले ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही के कारण देश वित्तीय संकट से गुजर रहा है और मोदी सरकार ने जनता के पैसे को अडानी को देने और उन्हें वित्तीय संकट में डालने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आशंका व्यक्त की थी कि अडानी का बुलबुला बहुत जल्द फटेगा लेकिन मोदी सरकार समय पर सचेत नहीं हुई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी विपक्षी दलों की बात नहीं सुनते हैं। कांग्रेस पार्टी ने संसद में अडानी घोटाले में जांच की मांग की लेकिन मोदी सरकार ने इस घोटाले पर एक शब्द भी नहीं बोला। पटोले ने कहा, मोदी सरकार भ्रष्ट अडानी का समर्थन कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तीसरी बार हसन मुश्रीफ के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन ईडी को भाजपा के भ्रष्ट नेता दिखाई नहीं दे रहे हैं।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
