सुलतानपुर में गोमती नदी में डूबने से चार की मौत
सुलतानपुर, गुरुवार, 09 मार्च 2023। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में गोमती नदी में स्नान के दौरान चार युवकों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने गुरूवार को बताया कि होली का रंग खेलने के बाद सीताकुंड घाट पर बुधवार शाम चार युवक स्नान करने गये थे। उनमें से एक युवक तैर कर नदी पार करने के दौरान डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में एक एक कर तीन अन्य साथी में डूब गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखाेरों ने तलाशी अभियान चलाया और देर शाम अमित राठौर (30), गया प्रसाद (28) और रुद्र कुमार (18) का शव बरामद कर लिया जिसे पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है। चौथे युवक का हालांकि देर शाम तक पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान रोक दिया गया और आज सुबह गोताखाेरों को हादसे से कुछ दूरी पर अनिल (18) का शव उतराया मिला। जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा राहत कार्य के दौरान पल पल की जानकारी लेते रहे।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
