सीकर में थानाधिकारी के नाम पर रिश्वत लेते तीन व्यक्ति गिरफ्तार
जयपुर, मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने सोमवार देर रात एक थानाधिकारी के नाम रिश्वत लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पेशे से वकील हैं। ब्यूरो के मंगलवार को यहां जारी बयान के अनुसार तीन व्यक्तियों सागरमल, उज्जवल खोखर व बजरंगलाल को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार पाटन थाने में उसके खिलाफ दर्ज मामले में धाराएं हटाने व मामला रफा दफा करवाने के बदले सागरमल, उज्जवल खोखर व बजरंगलाल ने पाटन के थानाधिकारी व उनके रीडर के नाम पर एक लाख रूपये रिश्वत मांगी। बाद में 70 हजार रूपये में बात तय हुई। टीम ने सोमवार देर रात तीनों आरोपी वकीलों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 20 हजार रूपये ले चुके थे।
Similar Post
-
हिमाचल उच्च न्यायालय ने कृषि विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति से जुड़े राज्य के नियम रद्द किए
शिमला, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ...
-
ठाणे : अपराध शाखा के पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने वाहन से 61.5 लाख रुपये लूटे
ठाणे, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपरा ...
-
पंजाब पुलिस ने हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव ...
