सिक्किम में 4.3 तीव्रता का भूकंप
गंगटोक, सोमवार, 13 फ़रवरी 2023। सिक्किम में सोमवार तड़के 4.3 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि भूकंप सुबह करीब सवा चार बजे पश्चिम सिक्किम जिले के युकसोम से करीब 70 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। अधिकारियों ने कहा कि युकसोम शहर और उसके आसपास झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि भूकंप से किसी तरह के नुकसान अथवा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Similar Post
-
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को ‘शांति का सच्चा प्रतीक’ बताया
ईटानगर, बुधवार, 10 दिसंबर 2025। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प ...
-
ट्रक मालिकों के लिए कबाड़ नीति महंगी, इंजनों के प्रतिस्थापन की अनुमति दी जाए : द्रमुक सांसद कुमार
नई दिल्ली, बुधवार, 10 दिसंबर 2025। राज्यसभा में द्रमुक सदस्य के ...
-
नगालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव के दौरान हुए विस्फोट में चार लोग घायल
किसामा, बुधवार, 10 दिसंबर 2025। नगालैंड के किसामा गांव में हॉर् ...
