मेले में गैस सिलेंडर फटने से चार की मौत, पांच अन्य घायल
बरूईपुर, सोमवार, 13 फ़रवरी 2023। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक गांव के मेले में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना जॉयनगर थाना क्षेत्र के बंतरा गांव में रविवार रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि गुब्बारा विक्रेता द्वारा गुब्बारे को भरने के लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान साहिन मोल्ला (13), कुतुबुद्दीन मिस्त्री (35), अबीर गाजी (8) और गुब्बारा विक्रेता मुचिराम मंडल (35) के रूप में हुई है। सभी घायलों को बारुईपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
