गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, तीन घायल
गोपालगंज, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023। बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तिलक समारोह से लौट रही पिकअप वाहन मिश्रबतरहा गांव के समीप मीरगंज-भोरे मुख्य पथ अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दो लोगों पर पलट गयी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि पिकअप पर भी सवार दो लोगों की मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के कालोपट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय विश्वनाथ चौहान, 35 वर्षीय अमरजीत चौहान, मिश्र बतरहा निवासी 23 वर्षीय रवि कुमार और 25 वर्षीय ओम प्रकाश कुमार के रूप में की गयी है।शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
