औरंगाबाद में बाल्टी भर जिंदा कारतूस बरामद
औरंगाबाद, शनिवार, 04 फ़रवरी 2023। बिहार के औरंगाबाद जिले में बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ये कारतूस सीआरपीएफ और बिहार एसटीएफ ने साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन के तहत बरामद किए हैं। औरंगाबाद जिले के चक्रबंधा इलाके में एक बाल्टी में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कारतूस से भरी बाल्टी पत्थरों के बीच में मिट्टी के अंदर छिपाई गई थी। याद रहे अभी पिछली 28 जनवरी को औरंगाबाद में विस्फोटों का एक जखीरा नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर बरामद किया था। इसमें 162 आईईडी बरामद किए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने 13 आईईडी बराइम कर डिफ्यूज किया जबकि 149 आईडईडी एक गुफा मिले थे। इस सर्च ऑपरेशन से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम किया था।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
