शांति भूषण को राज्य सभा में दी गयी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023। पूर्व कानून मंत्री एवं जाने-माने विधिवेत्ता शांति भूषण को गुुरुवार को राज्य सभा में श्रद्धांजलि दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने श्री शांति भूषण के निधन की सूचना दी। उन्होंने कहा कि श्री शांति भूषण 1977 से 1980 तक इस सदन के सदस्य रहे थे। वह उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे। सभापति ने श्री शांति भूषण को एक अच्छा अधिवक्ता बताया और कहा कि उनके निधन से देश ने एक अच्छा इंसान खो दिया है। श्री शांति भूषण का 31 जनवरी को निधन हो गया था। बाद में सदस्यों ने दो मिनट मौन खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
