पश्चिम बंगाल में खाई में गिरी बस, दो महिला यात्रियों की मौत
मालदा (पश्चिम बंगाल), मंगलवार, 31 जनवरी 2023। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक बस के खाई में गिरने से कम से कम दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि 34 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। दुर्घटना सोमवार रात हुई। तेज रफ्तार बस राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर एक मालवाहक वाहन से टक्कर के बाद खाई में गिर गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई और करीब 34 अन्य घायल हो गए। घायलों का मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।’’ अधिकारी ने बताया कि उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की बस में सवार अधिकतर यात्री तृणमूल कांग्रेस के समर्थक थे, जो मंगलवार को मालदा में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की एक निर्धारित बैठक में भाग लेने जा रहे थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलने की संभावना है।
Similar Post
-
केजरीवाल, सिसोदिया को आबकारी मामले में पीठ में बदलाव की जानकारी दे सीबीआई: अदालत
नई दिल्ली, मंगलवार, 19 मई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार ...
-
नर्मदा में दूध चढ़ाने की रस्म: एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों से जवाब मांगा
भोपाल, मंगलवार, 19 मई 2026। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मध् ...
-
आंध्र प्रदेश: नायडू ने 'मछुआरों के लिए सेवा' योजना के तहत 262 करोड़ रुपये वितरित किए
तुम्मालापेंटा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 19 मई 2026। आंध्र प्रदेश ...
