बागेश्वर पीठासीन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी देने के मामले में प्रकरण दर्ज
छतरपुर, मंगलवार, 24 जनवरी 2023। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पीठासीन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी देने के मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बागेश्वर धाम पीठासीन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी देने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल रविवार को गढ़ा गांव निवासी लोकेश गर्ग के दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर फोनकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दी गयी थी। इसकी शिकायत लोकेश गर्ग द्वारा बमीठा थाने में दर्ज करायी गयी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश आरंभ कर दी है।
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
