मंडल की हिरासत अवधि दो हफ्ते और बढ़ी
आसनसोल, गुरुवार, 19 जनवरी 2023। पश्चिम बंगाल में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अनुब्रत मंडल की न्यायिक हिरासत अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ा दी। अदालत के सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी है। मामले की अगली सुनवाई तीन फरवरी को होगी। सीबीआई ने टीएमसी नेता मंडल को पिछले साल 11 अगस्त को 2020 के करोड़ों रुपये के पशु तस्करी मामले में उनके बीरभूम स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने कहा कि मंडल की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने कोई जमानत याचिका दायर नहीं की। सीबीआई ने मंडल की हिरासत अवधि बढ़ाने के लिए अपनी नवीनतम रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी पशु घोटाले की जांच कर रहा है।
Similar Post
-
अक्षय तृतीया पर मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मथुरा (उप्र), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंद ...
-
भारत, दक्षिण कोरिया का आर्थिक समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। भारत और दक्षिण कोरिया ने वैश् ...
-
जदयू विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को सौंपी गई
पटना, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) विधायक दल क ...
