तमिलनाडु के अलंगनल्लुर में जल्लीकट्टू का खेल शुरू
मदुरै (तमिलनाडु), मंगलवार, 17 जनवरी 2023। तमिलनाडु के अलंगनल्लुर में मंगलवार को कई युवकों ने सांडों को काबू में करने के खेल जल्लीकट्टू में हिस्सा लिया। बालू और घास वाले खेल के मैदान के प्रवेश द्वार ‘वाडीवसल’ से जैसे ही सांड बाहर आए, प्रतिभागियों ने उन्हें काबू करने की कोशिश शुरू कर दी। कई प्रतिभागी सांडों के कूबड़ को पकड़कर उन्हें काबू करने की कोशिश करते देखे। कुछ ही देर में करीब 15 पुरुष इसमें घायल हो गए थे। शाम तक इसमें 500 से अधिक सांडों और 300 से अधिक प्रतिभागियों (सांड को काबू करने वाले) के हिस्सा लेने की उम्मीद है। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अलंगनल्लुर में जल्लीकट्टू काफी लोकप्रिय है।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
