असम: तीर्थयात्रियों को ले जा रहे वाहन की ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत, 14 घायल
मोरीगांव (असम), सोमवार, 16 जनवरी 2023। असम के मोरीगांव जिले में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक वाहन के ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धरमतुल इलाके में वाहन और ट्रक की टक्कर हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घायलों को मोरीगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में से एक की पहचान भूपाल अधिकारी के रूप में हुई है, जबकि अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि कुल 17 तीर्थयात्री रविवार को ‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर लोहित नदी में डुबकी लगाने के बाद अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंडा से गुवाहाटी लौट रहे थे।
Similar Post
-
दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस् ...
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
