सांसद संतोख सिंह चौधरी पंचतत्व में विलीन
- कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने दी नम आंखों से विदाई
जालंधर, रविवार, 15 जनवरी 2023। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का रविवार को पंजाब स्थित उनके पैतृक गांव धालीवाल कादिया में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दो बार के सांसद 76 वर्षीय चौधरी का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जिला उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जिला प्रशासन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। श्मशान घाट पर विक्रमजीत सिंह चौधरी ने चिता को मुखाग्नि दी। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में विधायक शीतल अंगुरल, रमन अरोड़ा, बलकार सिंह के अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, सांसद मोहम्मद सादिक, रवनीत बिट्टू और गुरजीत सिंह औजला , गुरजीत सिंह, परगट सिंह, अवतार सिंह जूनियर बावा हेनरी, डॉ राज कुमार चब्बेवाल, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के अलावा विधायक राणा शामिल थे। इनके अलावा एनसीएससी के अध्यक्ष विजय सांपला, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने डीवीएसी निदेशक को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया
चेन्नई, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता एवं ...
-
सोनोवाल ने भारत के पहले स्वदेशी हाइड्रोजन ‘फ्यूल सेल’ पोत के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत की
वाराणसी (उप्र), गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजर ...
-
ओडिशा में 4,000 किलोग्राम विस्फोट की लूट के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर
भुवनेश्वर, गुरुवार, 11 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
