झारखंड में पलटी पिकअप वैन, तीन की मौत, कई घायल
सरायकेला, गुरुवार, 12 जनवरी 2023। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक पिकअप वैन पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे घटी, जब निर्माण सामग्री से भरी बोरियों के साथ करीब 20 लोगों को लेकर वैन पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर जा रही थी। उन्होंने बताया कि वैन चालक का नियंत्रण खो जाने से यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी के मुताबिक लोगों से खचाखच भरी वैन करीब 50 किलोमीटर दूर राजनगर के खैरबनी गांव के पास जाकर पलट गई। अधिकारी ने कहा, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से 15 अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिनमें से आठ घायलों को गंभीर हालत में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
Similar Post
-
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में 'ब्राउन शुगर' जैसे पदार्थ के साथ तीन लोग गिरफ्तार
श्रीनगर, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार ...
-
गुजरात: छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल, अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
अहमदाबाद, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। गुजरात की छह अदालतों को मंगलव ...
-
डीयू ने परिसर में विरोध प्रदर्शन करने पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगाया
नई दिल्ली, मंगलवार, 17 फरवरी 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) न ...
