अनंतनाग में एक आतंकवादी के घर का एक हिस्सा ढहाया गया
श्रीनगर, शनिवार, 31 दिसम्बर 2022। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के एक आतंकवादी के घर के एक (विस्तारित) हिस्से को ढहा दिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के लिवर फहलगाम स्थित गुलाम नबी खान उर्फ आमिर खान के घर के एक विस्तार के रूप में अतिक्रमण की गई जमीन पर एक दीवार बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि आमिर आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक स्वयंभू कमांडर है और 1990 के दशक की शुरुआत में वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) चला गया था।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
