माँ की जान बचाने के लिए 2 साल के बच्चे ने किया कमाल, इमोशनल वीडियो वायरल
आज के समय में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। अब इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूजर्स को हैरान करने के साथ ही खुश भी कर रहा है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, उसे देखने के बाद लोग दांतों तले उंगलियां दबाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आप देख सकते हैं वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा बच्चा अपनी मां को गिरने से बचाने की कोशिश करते देखा जा रहा है। इस वीडियो में बच्चे की साइज देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस काम को नहीं कर पाएगा और उसकी मां गिरने के कारण काफी ज्यादा चोटिल हो सकती हैं। उसके बाद भी बच्चा हार नहीं मानता है और परिस्थिति से लड़ते हुए अपनी मां को बचाते देखा जा रहा है।
आप देख सकते हैं वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया पर @TansuYegen नाम के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में छोटे से बच्चे को हीरो बताया जा रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक महिला सीढ़ी की मदद से गैराज के दरवाजे को ठीक करती नजर आ रही है। तभी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और सीढ़ी गिर जाती है। वहीं इसके बाद वह महिला गैराज की छत से लटक जाती है।
इसे देख उसका बेटा तुरंत ही मां की मदद को आगे आता है और गिरी हुई सीढ़ी को उठाने लगता है। वह धीरे-धीरे सीढ़ी को उठाने लगता है और अंत में काफी मुश्किल दिख रहे टास्क को पूरा करते हुए सीढ़ियों को उठा ही लेता है। ऐसा होने से उसकी मां उस पर चढ़ कर नीचे उतर जाती है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है और लोग इसकी तारीफ़ कर रहे हैं।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
