भारतीय संग्रहालय और ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर कोलकाता साहित्य उत्सव की मेजबानी करेंगे
कोलकाता, गुरुवार, 15 दिसम्बर 2022। तीन दिवसीय एपीजे कोलकाता साहित्य महोत्सव 12 जनवरी से शुरू होगा। महोत्सव में अमेरिकी उपन्यासकार एलिस वॉकर सहित 100 से अधिक साहित्यकार हिस्सा लेंगे। देश का सबसे पुराना भारतीय संग्रहालय और पार्क स्ट्रीट में स्थित 100 साल पुराना प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर इस बार महोत्सव की मेजबानी करेगा। कवि जेरी पिंटो और जीत थायिल, स्तंभकार वीर संघवी, लेखक शोभा डे, संग्रहालय क्यूरेटर अल्का पांडे और लेखक शोभा थरूर श्रीनिवासन समारोह के वक्ताओं की सूची में शामिल हैं। एक बयान में कहा गया कि इस सत्र में फिल्म निर्माता ओनिर और मुजफ्फर अली, अभिनेता अरुणोदय सिंह और दिव्या दत्ता, शेफ और लेखक करेन आनंद, फ्रांसीसी कोरियोग्राफर एनेट लेडे और लेखक क्रिस्टोफर क्लोएबल भी भाग लेंगे।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
