समान नागरिक संहिता लागू करने की लोकसभा में उठी मांग
नई दिल्ली, बुधवार, 14 दिसम्बर 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्यदेव पचौरी ने संसद में समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठाया और कहा कि इससे देश में सभी नागरिकों के साथ एक जैसा व्यवहार किया जा सकेगा। पचौरी ने लोकसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में समान नागरिक संहिता को लागू करने की सख्त ज़रूरत है। उनका कहना था किस कानून की वकालत देश के कई बड़े नेताओं ने की है और संविधान की प्रस्तावना में भी देश में सभी धर्मों के लोगों के साथ एक समान व्यवहार की बात कही गई है।
Similar Post
-
निष्पक्ष मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला, केरल चुनाव वैश्विक मॉडल बनेगा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
कोच्चि, शनिवार, 07 मार्च 2026। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कु ...
-
कटनी में मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित
कटनी (मप्र), शनिवार, 07 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में श ...
-
तृणमूल ने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच में अनियमितताओं का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 07 मार्च 2026। तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयो ...
