गधा जो खुद को समझता है कुत्ता
आपको पढकर आश्चर्य होगा कि एक गधा अपने आप को कुत्ता समझता है। लंदन के यॉर्कशायर में तीन साल की उम्र का एक गधा है जो अपने आप को कुत्ता समझ रहा है। इस विचित्र गधे का नाम है डग और इसके मालिक का नाम है काल और टॉक स्टॉकब्रिज। यह गधा काफी रोचक है। इस गधे को टेनिस देखना पसंद है। साथ ही यह व्यवहार भी एक कुत्ते की तरह ही करता है। जब लोग इसकी ओर ध्यान देते हैं तो इसको अच्छा लगता है। इस गधे के मालिकों को आठ महीने की उम्र में मिला। काल के 50वें जन्म दिन पर उनके एक दोस्त ने उन्हें डग उपहार में दिया था। डग कुत्तों की तरह घर से बाहर टहलने चला जाता है। साथ ही वह अक्सर महिलाओं की स्कर्ट या कार्डिगन अपने मुंह में कस कर पकड लेता है। हालांकि वह कपडों को नुकसान नहीं पहुंचाता बस वह महिलाओं के बेहद करीब खडा रहता है और उन्हें जाने नहीं देता है।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
