भूपेश ने ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन पर किया शोक व्यक्त
रायपुर, शनिवार, 10 दिसम्बर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। बघेल ने यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं। बघेल ने कहा कि उनका सानिध्य और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
