इस चोर के कारनामे जान, पुलिस के उडे होश!
आपने कई चोरी के किस्ते और कहानी पढी और सुनी होगी। आज आपको एक ऐसे चोर के बारे बता रहे है जिसके कारमाने जानकर पुलिस के भी होश उड गए। मुंबई के माटुंगा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है जिसने दो साल में करीब 40 लाख रुपए कीमत की चप्पल चुराई है। इब्राहिम शेख नाम के चोर को पुलिस ने हाउस ब्रेकिंग के मामले में गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर इस चोर ने 15 आरोपों को कबूला और ख़ास बात ये है कि इन 15 आरोपों में से एक आरोप ये था जिसे सुनने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। इब्राहिम ने बताया की उसने दो सालों में 40 लाख कीमत के चप्पल चोरी किए। इब्राहिम शेख रोज 8 से 10 जोड़ी चप्पल चोरी करता था और उसे दक्षिण मुंबई के मशहूर नलबाजार में बेच देता था।
माटुंगा में एक सेंधमारी की घटना हुई थी इस घटना में आरोपी इब्राहिम शेख का चेहरा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। उस चेहरे की तलाश में जुटी पुलिस ने 3 साल बाद सफलता पाई। चोरी करने से पहले इब्राहिम सिनेमा घरों के बाहर ब्लैक में बॉलीवुड फिल्मों के टिकट बेचता था। पुलिस की सख्ती के बाद उसे वो धंधा छोडऩा पड़ा। इसके बाद इब्राहिम ने सेकेण्ड हैण्ड मोबाइल लेकर बेचना शुरू किया पर उस धंधे में भी उसे काफी नुकसान हुआ। मोबाइल के धंधे में नुकसान के बाद इब्राहिम शेख ने ब्रांडेड चप्पल जूता चुराना शुरू किया और इस चोरी से वो देखते देखते लखपति बन गया।
Similar Post
-
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में, हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों के बीच ...
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
