एमसीडी चुनाव के दिन चार दिसंबर को सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो
नई दिल्ली, शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2022। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम चुनाव (एमसीडी) के दिन चार दिसंबर को मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन सुबह चार बजे से शुरू होगा। डीएमआरसी के मुख्य कार्यकारी निदेशक कॉरपोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने यहां बताया कि चार दिसंबर को सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे से सभी लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी। दयाल ने कहा कि सुबह छह बजे के बाद ट्रेनें रविवार की सामान्य समय सारिणी के अनुसार पूरे दिन चलेंगी।
Similar Post
-
एसआईआर: गोवा की अंतिम मतदाता सूची अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोष ...
-
ओडिशा ने माओवादी आत्मसमर्पण नीति में बदलाव किया
भुवनेश्वर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। ओडिशा सरकार ने माओवादियों के ...
-
मप्र : मेफेड्रोन के कारखाने का खुलासा, उद्योगपति समेत दो गिरफ्तार
इंदौर, बुधवार, 11 फरवरी 2026। मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स दस ...
