केरल में बस पलटी, कई लोग घायल
त्रिसूर (केरल), शुक्रवार, 25 नवंबर 2022। मध्य केरल जिले के कोंडाझी में शुक्रवार को एक निजी बस चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वाहन के पलट जाने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई तो उसमें महिलाओं और स्कूल तथा कॉलेज के छात्रों सहित कई यात्री थे, लेकिन उनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं और कुछ अन्य को सिर में चोटें आईं हैं। अभी लगभग 20 लोगों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।” घटना तब हुई, जब बस चालक ने संकरी सड़क पर किसी अन्य वाहन को आगे जाने के लिए जगह दी। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने जल्द ही घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया और अब सभी की हालत स्थिर है।
Similar Post
-
तेलंगाना में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संक्रांति
हैदराबाद, गुरुवार, 15 जनवरी 2026। तेलंगाना में बृहस्पतिवार को फ ...
-
प. बंगाल के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना
कोलकाता, गुरुवार, 15 जनवरी 2026। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमड ...
-
ओडिशा के सोनपुर में एथेनॉल फैक्टरी का एक हिस्सा जलकर खाक
भुवनेश्वर, गुरुवार, 15 जनवरी 2026। ओडिशा के सोनपुर जिले में स्थ ...
