सलूजा को किया जा चुका निष्कासित : कांग्रेस
भोपाल, शुक्रवार, 25 नवंबर 2022। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पूर्व मीडिया समन्वयक नरेंद्र सिंह सलूजा के आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि उन्हें पहले ही पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जा चुका है। कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण श्री सलूजा को 13 नवंबर 2022 को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। श्री सलूजा लगातार दूसरी पार्टी के संपर्क में थे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उनकी इन गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने के बाद उन्हें 13 नवंबर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
