असम में सेना और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
गुवाहाटी/तिनसुकिया, सोमवार, 14 नवंबर 2022। असम के तिनसुकिया जिले में सोमवार को सेना के जवानों एवं अज्ञात उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बारपथार इलाके में सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर सेना की टीम गश्त कर रही थी, तभी यह मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने कहा, ‘‘ जब यह मुठभेड़ शुरू हुई तब सैन्य गश्ती दल नियमित ड्यूटी पर था। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। अभियान अब भी जारी है।’’ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने बड़े धमाके की आवाज सुनी है। प्रवक्ता के अनुसार पेंगेरी-डिग्बोई रोड को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है तथा असम पुलिस समेत अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में तैनात किया गया है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
