नौसेना प्रमुख पांच दिन की जापान यात्रा पर
नई दिल्ली, शनिवार, 05 नवंबर 2022। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार शनिवार से जापान की पांच दिन की यात्रा पर जा रहे हैं जहां वह जापान की नौसेना के अंतरराष्ट्रीय बेड़ा परीक्षण अयोजन में हिस्सा लेंगे। जापानी नौसेना ने यह आयोजन अपनी स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ के मौके पर किया है। वायु सेना प्रमुख 07 और 08 नवंबर को योकोहामा में आयोजित 18 वीं पश्चिमी प्रशांत नौसैनिक संगोष्ठी में भी पर्यवेक्षक के रुप में हिस्सा लेंगे अंतरराष्ट्रीय बेड़ा निरीक्षण आयोजन तथा नौसैनिक संगोष्ठी में हिस्सा लेने के अलावा एडमिरल कुमार भारत ,ऑस्ट्रेलिया , जापान और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच होने वाले मालाबार अभ्यास के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मालाबार अभ्यास की शुरुआत 1992 में हुई थी और इस के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यात्रा के दौरान एडमिरल कुमार विभिन्न देशों के अपने समकक्ष तथा शिष्टमंडलों के प्रमुखों के साथ भी बातचीत करेंगे। भारतीय नौसेना के युद्धपोत शिवालिक और कमोरता भी अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा निरीक्षण तथा मालाबार अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए योकोसुका पहुंच चुके हैं।
Similar Post
-
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। राज्यसभा में विपक्ष लगातार ...
-
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्नपत्र लीक के लिए कड़ी सजा के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को मंजूरी दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश ...
-
मेट्रो बंद किए बिना सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए: पीटीएफ
नई दिल्ली, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्र ...
