इंजन में खराबी के कारण लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान की दिल्ली में आपात लैंडिंग
नई दिल्ली, मंगलवार, 24 फरवरी 2026। दिल्ली से लेह जा रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट की एक उड़ान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह रास्ते से ही दिल्ली वापस लौट आई जहां उसकी आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग हुई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एसजी 123 के इंजन में खराबी की जानकारी पायलट को मिली, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली वापस लौटने का फैसला किया। यहां दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसजी 123 ने सुबह 6:50 पर लेह के लिए उड़ान भरी थी और तकरीबन 7:15 बजे दिल्ली में इसकी वापस लैंडिंग हुई। एयरलाइंस के बयान में कहा गया है कि इंजन में आग के बारे में कोई सूचना नहीं थी हालांकि तकनीकी खराबी की बात स्वीकार की गई है। सूत्रों के मुताबिक विमान में 140 से ज्यादा यात्री सवार थे। और विवरण की अभी प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, सवाई माधोपुर के खंडार में 130 मिमी वर्षा
जयपुर, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में ...
-
सूची से हटाए मतदातओं की जानकारी साझा की गई, बीएलए को पते नोट कर लेने चाहिए थे: सीईओ दिल्ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय न ...
-
खरगे ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर इसरो टीम को दी बधाई
नई दिल्ली, शुक्रवार, 04 सितंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यस ...
