आईजीआई हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 23 फरवरी 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किए जाने के बाद तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 19 फरवरी को 10.724 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। बयान में कहा गया है कि मौके पर की गई जांच के आधार पर बैंकॉक से आने वाले दो भारतीय यात्रियों को टी-3 में 'ग्रीन चैनल' पर रोका गया और उन्हें 'एक्स-रे' 'स्क्रीनिंग' करने तथा उनके सामान की विस्तृत जांच करने के लिए भेजा गया। बयान में कहा गया है कि एक काले रंग के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान ''हरे रंग के मादक पदार्थ से भरी 10 थैलियां बरामद की गईं, जिस पर गांजा होने का संदेह है।'' बयान में कहा गया है कि तस्करी किए गए सामान का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 10.724 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसमें कहा गया है कि स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया।
Similar Post
-
केरलम: एमडीएमए तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
कोच्चि, शनिवार, 23 अगस्त 2026। आबकारी विभाग ने कथित तौर से दिल्ल ...
-
उच्चतम न्यायालय झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में ‘धांधली’ की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय झारखंड संयुक् ...
-
संसद के मानसूत्र सत्र के औपचारिक समापन का इंतजार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। संसद के दोनों सदनों की कार्यवा ...
