14वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी भरतपुर की शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अक्टूबर को
जयपुर, गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022। 14वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी, भरतपुर की कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2021 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2022 को प्रातः साढे पाँच बजे से जोबनेर रोड कालवाड़ जयपुर स्थित बियानी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट में किया जाएगा। इस सम्बंध में 14वीं बटालियन आरएसी पहाड़ी भरतपुर के कमांडेंट ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र https://recruitment2.rajasthan.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सफल अभ्यर्थी विज्ञप्ति में वर्णितानुसार मूल प्रमाण पत्रों व उनकी स्वप्रमाणित प्रति तथा राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाणपत्र व प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।
Similar Post
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रणथंभौर के पास बड़ा पुल खोला गया
जयपुर, रविवार, 29 मार्च 2026। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रणथं ...
