सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में किया दो आतंकवादी ढ़ेर
श्रीनगर, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी हैं। पुलिस ने आज यहां बताया कि अनंतनाग के तंगपावा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ रविवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''अभी चल रहे अभियान में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया हैं। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों और उनके समूह की पहचान नहीं हो पायी है।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
